सहरसा, मार्च 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं नगर परिषद क्षेत्र के शर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। जलजमाव के चलते आसपास के कई घरों एवं दुकानों में पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जलजमाव से नाराज लोगों का आक्रोश रविवार सुबह फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शर्मा चौक से डाकबंगला चौक मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर मामले की जानकारी एसडीएम आलोक राय एवं बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार को दी गयी। एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए नगर परिषद प्रशास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.