जलजमाव से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
पूर्णिया, मई 21 -- बैसा, एक संवाददाता।बायसी-दिघलबैंक राज्य मार्ग संख्या-99 स्थित रौटा बाजार मुख्य मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उत्पन्न जलजमाव की समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय दुकानदारों, जनप्रतिनिधियों एवं राहगीरों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की। बीती रात हुई भारी बारिश के बाद रौटा बाजार के मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो गया, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कुछ माह पूर्व राज्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान नाला तो बनाया गया, लेकिन पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। इसका परिणाम यह है कि हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक स्थिति जस की तस बनी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.