जलजमाव से त्रस्त लोगों ने जताया आक्रोश, सड़क पर की धनरोपनी
मधुबनी, जून 11 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- गंगिया डोभा की उड़ाही नहीं, जलजमाव का खतरा मंडराया प्रदर्शन का विवरण वार्ड संख्या एक, दो एवं पांच के निवासियों ने उपमुख्य पार्षद सबिया परवीन के नेतृत्व में सड़क पर धान रोपण कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि तीनों वार्डों के लगभग 600 घर जलजमाव से प्रभावित हैं। लगातार बारिश के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। सड़कें और गलियां जलमग्न रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में पानी घुसने की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों का जनजीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.