सीवान, मई 6 -- सीवान। हल्की बारिश के बाद ही शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन जा रही है। खासकर स्टेशन रोड, अस्पताल रोड और नई बस्ती इलाके में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या हर साल विकराल रूप ले लेती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...