सासाराम, मार्च 17 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। सूर्यपुरा में जलजमाव की समस्या से लोगों को कब निजात मिलेगा, यह कई सालों से यक्ष प्रश्न बना है। इसके लिए ग्रामीण कई बार धरना प्रदर्शन करके थक चुके हैं। बावजूद अब तक जलजमाव जैसी भीषण समस्या का हल नहीं निकला है। उल्टे चाट के रूप में बची हुई बिहार सरकार की जमीन पर भी लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। नतीजन पानी की निकासी पूरी तरह से बंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...