जलजमाव से जानलेवा हो गई सड़क रोज खतरा उठाते हैं 30 हजार राहगीर
मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर। शहर से सटे शेरपुर गांव के लोगों की जिंदगी पिछले पांच वर्षों से जलजमाव की समस्या के बीच गुजर रही है। रेलवे गुमटी संख्या-99 के पास करीब एक किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग पर पूरे साल पानी जमा रहता है। बारिश के दिनों में तो यह सड़क एक से डेढ़ फीट पानी में डूब जाती है। यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और रोजाना दुर्घटनाएं होती हैं। इसी मार्ग से प्रतिदिन लगभग 30 हजार लोग, तीन हजार स्कूली बच्चे और हजारों वाहन गुजरते हैं। जलजमाव के बीच ट्रांसफॉर्मर से करंट का खतरा, खुले गड्ढों में बच्चों के गिरने की घटनाएं और एंबुलेंस तक के नहीं पहुंच पाने की समस्या ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा रही हैं, लेकिन वर्षों से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से गुहार के बावजूद समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- जलजमाव से जानलेवा हो गई सड़क रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.