मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। योजनाओं की सही मॉनिटरिंग नहीं होने से शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों के लोग मई की तेज गर्मी में भी जलजमाव झेलने को विवश है। नालियों की सफाई नहीं होने और नाला निर्माण के लिए एक महीने से गड्ढ़ा खोदकर छोड़ देने से यह स्थिति है। खासकर वार्ड 14 के बालूघाट, वार्ड 2 के राहुल नगर रोड नंबर दो और तीन, वार्ड 42 के काली बाड़ी सहित अन्य मोहल्लों में नारकीय स्थिति बनी हुई है। इससे करीब दस हजार की आबादी को कठिनाई हो रही है। यही नहीं इन नालियों के किनारे के सड़कों में बने गड्ढ़ों के गिरकर रोज वाहन चालक घायल हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है।

जलजमाव की गंभीरता वार्ड 14 के बालू घाट में करीब 100 मीटर में पिछले 25 दिनों से जलजमाव है। सड़क पर लंबे समय से जमा पानी काला पड़...