बेगुसराय, सितम्बर 16 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या अब लाइलाज बनता जा रहा है। नगर निगम प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी नाले से जलनिकासी अवरूद्ध है। भीषण जलजमाव की समस्या से आजिज वार्ड-25 के लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आये। बाघी से जुलूस की शक्ल में चलकर लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। गुस्साये लोग नगर निगम कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर दी। उसके बाद नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, तालाबंदी कुछ ही देर रही। इसका नेतृत्व वार्ड-24 के पार्षद राजीव रंजन व अंकित कुमार सिंह संयुक्त रूप से कर रहे थे। तालाबंदी व नारेबाजी की खबर सुन नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह, लोक स्वच्छता अधिकारी सूरज कुमार व अन्य ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उसके बाद समस्या के समाधान के लिए सभागार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.