पटना, मार्च 23 -- राज्य के सभी नगर निकायों में जलजमाव की समस्या का समय रहते प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था की मजबूती और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान प्राथमिकता के आधार पर की जाए। नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिया कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी तैयारियां मानसून शुरू होने से पहले पूरी कर ली जाएं। मानसून 2026 के आगमन से पूर्व सभी नगर निकायों में नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था की सुदृढ़ता, पंपिंग सेट की उपलब्धता कर ली जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियों की नियमित निगरानी का न...