बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- नगर आयुक्त से मिलकर जलजमाव से मुक्ति की लगायी फरियाद फोटो: राणा बिगहा-राणा बिगहा गांव में जलजमाव। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड संख्या 49 के राणाबिगहा गांव के लोग जलजमाव व सड़ाध के बीच रहने को मजबूर हैं। समस्या के समाधान के लिए शु़क्रवार का सैंकड़ों लोग नगर आयुक्त से मिले। लोगों ने जलजमाव से मुक्ति दिलाने की फरियाद लगायी। नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक ने बताया कि स्थल की जांच की जाएगी। ग्रामीण भूषण प्रसाद, रविकांत प्रसाद, प्रशांत कुमार, राजमनीष, सौरव कुमार ने बताया कि नालियों के पानी के निकास के लिए नाला नहीं है। इससे खेतों में गंदा पानी फैल रहा है। फसल तो बर्बाद हो ही रहा है, साथ ही आसपास घरों के लोग सड़ांध के बीच रहने को विवश है। खेत में गंदा पानी फैलने से किसान फसल नहीं लगा पा रहे है। पानी के निकास ...