रांची, जून 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। आगामी मानसून को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर को जलजमाव की समस्या से बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की बैठक की गई। इसमें शहर के विभिन्न संवेदनशील और जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- वर्षा जल संचयन के लिए हो नालियों की समुचित व्यवस्था जलजमाव से निपटने के लिए विशेष रणनीति बैठक में बताया गया कि संभावित जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए विशेष रणनीति के तहत नालियों और नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है। जिन क्षेत्रों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है, उनमें वार्ड संख्या एक की जगतपुरम कॉलोनी, टिंबर लेन, सेवा सदन क्षेत्...