मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने जिले के प्रभारी मंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से गुरुवार को शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वे मंत्री के साथ ही समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला बीस सूत्री की पहली बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान अनुपम कुमार ने बरसात के दौरान जलजमाव और पेय जलापूर्ति की समस्या से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। इसके अलावा मुशहरी और नारायणपुर में बन रहे एसटीपी का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। कहा कि इन योजनाओं के शुरू होने से जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। भूमिगत जलस्तर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- जलजमाव व जलापूर्ति की समस्याओं से मंत्री को कराया अवगत इसपर मंत्री ने जल्द काम शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में जदयू पदाधिकारी अमरनाथ चंद्रवंशी, सुबोध कुमा...