मोतिहारी, जनवरी 31 -- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में रहनेवाले लोगों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। मोहल्ले की मुख्य सड़क व नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं मोहल्ले की गलियों का बुरा हाल है। गली में विनोद सिंह के घर से लेकर राजकिशोर जी के घर तक की पूरी सड़क नाले में तब्दील हो चुकी है। करीब 300 फीट लंबी यह सड़क पिछले कई महीनों से गंदे नाले का रूप लिए हुए है, जिससे लगभग 40 घरों में रहने वाले परिवारों का दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क पर बहता नाले का पानी : मोहल्ला के अधिवक्ता श्याम किशोर सिंह, अधिवक्ता जयराम सुमन, एहसानुल हक, विरेंद्र मंडल, अमानुल्लाह, एकरामुल, सचिन कुमार, रवि कुमार आदि ने बताया कि सड़क का लेवल आसपास के इलाकों से नीचे होने के कारण नाले का पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ...