अररिया, जून 25 -- भरगामा । निज संवाददाता पहली ही बारिश में भरगामा प्रखंड के खजुरी शर्मा टोला वार्ड संख्या-1 की बदहाल स्थिति उजागर करती है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी व कीचड़ जमा हो गया है । इससे बस्ती के लोगों , स्कूली बच्चे और बाजार आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि शर्मा टोला संख्या एक से जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए पंचायत निधि से नाला का निर्माण कराया गया था, लेकिन स्थिति यह है कि उस नाले से बस्ती का एक बूंद पानी भी बाहर नहीं निकल पाता है। इसके कारण बारिश होते ही सड़क पर जल जमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी स्थिति में नाले के निर्माण की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही ...