गढ़वा, जून 25 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मकरी पंचायत के गड़ेरियाडीह टोला में सड़क पर लंबे समय से जमे गंदे पानी के कारण मुहर्रम के मौके पर निकलनेवाला ताजिया और अखाड़ा जुलूस करीब चार घंटे तक सड़क पर ही रुका रहा। उससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा गया। समुदाय के लोगों ने बताया कि 22 जून को थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान ही अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया था। लोगों ने मांग की थी कि गड़ेरियाडीह टोला स्थित सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि मुहर्रम के दौरान ताजिया निकालने में किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन समय रहते कोई पहल नहीं की गई।ग्र...