कोडरमा, अप्रैल 29 -- झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया शहर में कई स्थानों में वर्षों से जारी जलजमाव की समस्या को लेकर नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम व कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया। नगर परिषद ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि हर साल बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान वार्ड 24 की पार्षद ज्योति शुक्ला, विजय शुक्ला, बबलू पांडेय सहित नगर परिषद के सिटी मैनेजर रणधीर कुमार, लेमांशु कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...