साहिबगंज, अप्रैल 2 -- जलजमाव के समाधान के लिए शुरू होगा नाला निर्माण,स्थल निरीक्षण बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 स्थित राजमहल रोड के पहाड़ी बाबा चौक स्थित मस्जिद से रेलवे लाइन की ओर प्रस्तावित नाले का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। यह योजना कई महीनों पूर्व ही स्वीकृत हो चुकी थी। हालांकि तकनीकी व अन्य कारणों से कार्य बाधित हो गया था। इससे स्थानीय लोगों को जलजमाव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, विभागीय कनीय अभियंता एजाज एवं वार्ड पार्षद अमित भारती ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई । संवेदक को सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर अविलंब कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान ...