मुंगेर, अप्रैल 4 -- सहरसा। नगर निगम बनने के बाद भी शहर के कई मोहल्लों की स्थिति नहीं सुधर रही है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किये जाने से लोग बिना मौसम के भी जलजमाव से जूझते रहते हैं। शहर के वार्ड नंबर 11 में कई जगह जलजमाव से लोवों को परेशानी हो रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी के बीच जूते पहन आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा इस दिशा में नगर निगम प्रशासन ध्यान दे और लोगों को समस्या से निजात दिलवाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.