गोड्डा, मई 29 -- गोड्डा। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्पन्न जलजमाव की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि पूरी तरह सक्रिय नजर आए।

जलजमाव की समस्या गोढ़ी मिशन से मिशन चौक तक ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना तिवारी, वार्ड प्रतिनिधि अनिल एवं मनी, नगर परिषद के एसडीओ, जेई, समाजसेवी प्रभु दयाल पंडित, सुभाष पंडित सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। झिमझिम बारिश के बीच सभी लोग भींगते हुए इलाके का जायजा लेते रहे और जल निकासी में आ रही समस्याओं को गंभीरता से देखा। निरीक्षण के दौरान नालियों की स्थिति, पानी निकासी के रास्ते तथा अवरुद्ध स्थानों की पहचान की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द से जल्...