मधेपुरा, जनवरी 31 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत गणेश भगवान मंदिर परिसर में गुरूवार को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव को अंग वस्त्र देकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पैक्स अध्यक्ष जालेश्वर मेहता ने की जबकि मंच संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता निरंजन झा ने किया। इस दौरान पूर्व पैक्स अध्यक्ष जालेश्वर मेहता के नेतृत्व में ग्रामीणों में गणेशपुर गांव स्थित काली मंदिर सौन्दर्यीकरण , राजकीय मध्य विद्यालय जीर्णोद्धार सहित गांव के विभिन्न गली मोहल्ले के सड़क पर जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की । ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को विधायक ने पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रीतम मेहता, वकील पासवान, विनोद कुमार मेहता, चंदन दास, अर्जुन मेहता, ...