रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि वार्ड संख्या-6 स्थित टीचर्स कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी नहीं होने से नाराज महिलाओं ने सोमवार को छावनी परिषद कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

महिलाओं का आरोप स्थानीय महिलाओं का आरोप था कि लगातार आवेदन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मुख्य अधिशासी अधिकारी से सीधे मिलने की मांग की। कर्मचारियों की ओर से अधिकारी के व्यस्त होने और मांगों को अधीनस्थ अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कहे जाने पर महिलाएं अधिक आक्रोशित हो गईं। उनका कहना था कि वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि क्षेत्र के लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मह...