जलजमाव और गंदगी से खिलाड़ियों को परेशानी, चेंजिंग रूम से हटे अतिक्रमण
मोतिहारी, मार्च 22 -- शहर के बीचोंबीच जिला स्कूल में ओपन स्टेडियम का निर्माण बीस वर्ष पहले किया गया है। जहां चेंजिंग रुम, गैलरी व चहारदीवारी कार्य पूरा किया गया। लेकिन जिस उदेश्य से उसे बनाया गया वह पूरा नहीं हो सका। वहां कभी किसी तरह के खेल का आयोजन नहीं किया गया। खेल का आयोजन छोड़कर बाकी सभी कार्यक्रम होता है। बड़े नेताओं के कार्यक्रम होने पर वहां हेलीपैड बनता है। चहारदीवारी कई स्थानों पर तोड़ दी गयी है। कभी पार्किंग भी बनाया जाता है। बरसात के दिनों में जलजमाव रहता है। खेल के प्रति रुची रखने वाले व खिलाड़ियों में उस स्टेडियम को देखकर रुलायी आती है। कबड्डी संघ के सचिव भानू प्रकाश का कहना है कि कभी जिला प्रशासन या खेल विभाग इसकी सुधी नहीं ली कि ओपेन स्टेडियम को जिस उदेश्य से बनाया गया है वह पूरा क्यों नहीं करता। सरकार की लाखों राशि जमींदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.