मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी । नगर नगर निगम क्षेत्र का मंडल मोहल्ला वर्षों से बदहाल सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है। बारिश का मौसम शुरू होते ही यहां की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इसके चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव की मुख्य समस्या इलाके में नाले का निर्माण नहीं होना है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी महीनों तक सड़क पर जमा रहता है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार नगर निगम को लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। अधिकारियों की ओर से आश्वासन तो मिलता है, पर जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं होता। चुनाव के समय सड़क निर्माण और पक्के नाले बनाने का वादा किया गया था, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही यह नेता इसे भूल गए। जलजमाव के कार...