चम्पावत, सितम्बर 7 -- चम्पावत। जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने केंद्रों को आपूर्ति होने वाले पेयजल का परीक्षण कराने को कहा है। इसके अलावा, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लीकेज पेयजल लाइनों की जानकारी देने, हर परिवार को क्लोरीन टेबलेट देने, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी केंद्रों में पर्याप्त दवा के भंडारण को कहा है। यह भी पढ़ें- नैनीताल में बीमारियों का चौतरफा वार, स्वास्थ्य तंत्र 'लाचार'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...