लातेहार, नवम्बर 13 -- लातेहार,प्रतिनिधि। झारखंड रजत जयंती समारोह 2025 के अवसर पर गुरुवार को ग्राम हरखा, पंचायत मोंगर में रा० प्रा० वि० हरखा के निकट डब्लूडी सीपीपीएम के एस वाई -2.0 परियोजना अंतर्गत जलछाजन रैली एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्र के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी पांच जलछाजन समिति के अध्यक्ष-सचिव, जलछाजन विकास दल, जिला तकनीकी विशेषज्ञ, समूहों के लगभग 225 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रा०वि० हरखा से ओरंगा नदी तट तक 25 कलशों में जल उठाकर तालाब में अर्पित करने से हुई। इसके बाद झारखंड के इतिहास पर चर्चा, तालाब मेड़ पर 25 पौधों का रोपण और चार महिला समूहों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जल संरक्षण को लेकर शपथ पत्र भरवाया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाटरशे...