चाईबासा, मार्च 7 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने जलछाजन विकास कोष में पूर्व से उपलब्ध राशि का उपयोग कर जीर्णोद्धार एवं मरम्मत के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित डीडीसी सभागार में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-1.0, जल छाजन विकास घटक, समेकित जलछाजन प्रबंधन कार्यक्रम के तहत परियोजना के बाद इसके अनुरक्षण एवं रखरखाव के संदर्भ में जिले में गठित विभिन्न जलछाजन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय मनरेगा एवं जलछाजन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। वहीं, बैठक में डीडीसी के द्वारा परियोजना के अनुरक्षण एवं रखरखाव के संदर्भ म...