खगडि़या, मई 16 -- खगड़िया । नगर संवाददाता गंगौर थाना क्षेत्र के जलकौड़ा में एक मामले के नामजद अभियुक्त के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल के जवान पहुंचे और नामजद अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाने के लिए पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर जल्द ही नामजद अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया तो आने वाले दिनों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...