भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता।जिले की लाइफ लाइन कही जाने वाली मोरवा नदी पर प्रदूषण एवं गंदगी की मार पड़ी है। प्रशासन द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी नदी में जलकुंभी, कूड़ा, करकट भरा है। इतना ही नहीं, शहर के आसपास लोगों ने नदी की जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास किया है। जिससे उसका वजूद मिटने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि सूबे के सबसे छोटे जनपद भदोही में तीन नदियां प्रवाहित होती हैं। जिसमें गंगा वरुणा एवं मोरवा है। मोरवा नदी का उद्गम स्थल जिला मुख्यालय डीएम आवास के पास से ही माना जाता है। उक्त नदी को कालीन नगरी की लाइफ लाइन भी माना जाता है। यही कारण है कि जिला प्रशासन द्वारा लाखों रुपये खर्च करके नदी की सफाई भी कराई गई थी। लेकिन आधा अधूरा काम होने के कारण उसका लाभ तराई में बसे लोगों को नहीं मिल रहा है। इन दिनों आलम ...