छपरा, मार्च 15 -- शहर के एक दर्जन मुहल्ले के महिला व पुरुष व्रतधारी यहां करते हैं व्रत चैती छठ पूजा को लेकर जटही पोखरा की सफाई नहीं फोटो 7: छठ व्रत धारियों के लिए संकट। जटही पोखर में उपजी जलकुंभी की नहीं हुई सफाई। छपरा, एक संवाददाता। शहर से जटही पोखरा की स्थिति इन दिनों बदहाल बनी हुई है। पोखरा पूरी तरह जलकुंभी से घिरा हुआ है जिससे चैती छठ पर्व को लेकर व्रतधारियों की चिंता बढ़ गई है। पर्व नजदीक होने के बावजूद अब तक पोखरा की सफाई नहीं कराई गई है। स्थानीय संपूर्णानंद चौधरी, डाबर माझी, जलम माझी , मुंद्रिका माझी का कहना है कि समय रहते सफाई नहीं हुई तो छठ व्रत करने में भारी कठिनाई हो सकती है। जटही पोखरा शहर के एक महत्वपूर्ण छठ घाटों में शामिल है। यहां आसपास के करीब एक दर्जन मोहल्लों के महिला व पुरुष व्रतधारी हर वर्ष छठ पर्व के दौरान भगवान सूर्य...