जलकल शाखा के दो इंजीनियरों का वेतन रोका
भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जलकल शाखा की ई-निविदा प्रक्रिया में कथित वित्तीय अनियमितता और लापरवाही पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया है। विभिन्न सामग्रियों की खरीद के लिए जारी टेंडर में प्राप्त दरों और बाजार मूल्य के बीच भारी अंतर पाए जाने पर दो अभियंताओं का तीन माह का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार कार्रवाई की जद में आए नगर विकास प्रमंडल-सह-जलकल अधीक्षक (सहायक अभियंता) और प्रभारी जलकल शाखा (कनीय अभियंता) से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- चेयरमैन ने ईओ को पत्र लिखकर मांगा स्पष्टीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.