अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दी की तरह इस बार भीषण गर्मी भी लोगों को झेलनी पड़ेगी। मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। गर्मी में पेयजल आपूर्ति जलकल विभाग के लिए चुनौती बनेगी। जलकल विभाग गर्मी की तैयारियों में जुटा था कि गर्मी ने लोगों को हलकान करना शुरू कर दिया है। गर्मी बढ़ने से पानी की मांग में भी इजाफा होने लगा है। इसी रफ्तार से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा तो पानी की किल्लत भी जल्दी शुरू हो जाएगी। हालांकि नगर निगम जलकल विभाग भरपूर जलापूर्ति देने के लिए तैयार है, लेकिन गर्मी में पानी की डिमांड और आपूर्ति के बीच का अंतर विभाग को परेशान करता है। पेयजल की दिशा में पिछले तीन सालों में नगर निगम ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। नलकूपों की संख्या बढ़ाने, ओवरहेड टैंक, भूमिगत जलाशय, मिनी नलकूप, पाइ...