जलकल विभाग के पंप का स्टार्टर जला, पानी की हो रही समस्या
बस्ती, जून 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल परिसर में बनी जलकल विभाग के पंप का स्टार्टर जल गया है। स्टार्टर जलने के बाद से करीब बनी टंकी में पानी नहीं भरा जा पा रहा है। विभाग का कहना है कि पानी टंकी में न भरे जाने के कारण डेढ़ हजार घरों में पानी की समस्या हो रही है। इस भीषण गर्मी में पानी का प्रेशर कम हो जाने के कारण हर जगह पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिला अस्पताल चौराहे व उसके आस-पास के घरों में पानी पहुंचाने के लिए अस्पताल परिसर में जल कल विभाग की टंकी बनी है तथा परिसर में ही पंप भी बनाया गया है। इसी पंप से टंकी में पानी भरा जाता है, जिससे घरों में प्रेशर के साथ पानी पहुंच सके। इस समय जबकि भीषण गर्मी पड़ रही है, पानी की खपत काफी बढ़ गई है। ऐसे में स्टार्टर जल जाने से समस्या बढ़ गई है। विभाग का कहना है कि पानी की आपूर्ति के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.