पूर्णिया, फरवरी 25 -- केनगर, एक संवाददाता। यूनिसेफ एवं फिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जल, स्वच्छता और पोषण विषयों पर केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सदभावना सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजित प्रशिक्षण की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा ने की। प्रशिक्षण में केनगर प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं को दो चरणों में जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई से जुड़े महत्वपूर्ण पहलू पर विस्तार से जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन यूनिसेफ के जिला समन्वयक कर्मवीर कुमार तथा फिया फाउंडेशन के युगल किशोर एवं उत्तम कुमार द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया, जिसमें बच्चों के अनुकूल शौचालय की व्यवस्था, ठोस एवं तरल कचरे क...