पूर्णिया, सितम्बर 4 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। प्रखंड संसाधन केंद्र, बनमनखी में जल, स्वच्छता एवं जलवायु अनुकूल विद्यालय विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड के चयनित 70 विद्यालयों के नोडल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 35-35 शिक्षकों के दो बैच में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, साबुन से हाथ धोने की आदत, विद्यालय संसाधनों के रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन, क्षमता निर्माण, जलवायु अनुकूल निर्माण तथा समुदाय की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। यूनिसेफ के जिला वॉश सलाहकार कर्मवीर कुमार ने जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वहीं फिया फाउंडेशन के युगल किशोर, उत्तम कुमार एवं मोनी कुमारी ने...