बोकारो, अप्रैल 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर के सेक्टर 9 में माकपा की दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर जल जंगल जमीन बचाओ की लड़ाई तेज करने की आह्वान के साथ संपन्न हुई। सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य सुखनाथ लोहरा ने कहा कि देश की मोदी सरकार मजदूर वर्ग को बंधुआ मजदूर बनाने वाली कानून बनाकर लायी है। जब मजदूर वर्ग के पास पॉकेट में खरीदने के लिए रुपए पैसे ही नहीं होगा तो इस बाजार की चकाचौंध भी खत्म हो जाएगा। मुट्ठी भर धनाढ्य वर्ग से किसी शहर या कारखाने का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार मेहनतकशों के जीवन और जीविका पर संगठित हमले कर रही है। यह भी पढ़ें- माकपा प्रशिक्षण में किसान-मजदूर मुद्दों पर संघर्ष का आह्वान एक ओर वह देश की प्राकृतिक संपदा की लूट के लिए कार्पोरेट घरानों को खुली छूट दे रही है वहीं दूसरी ओर मजदू...