बागेश्वर, मार्च 13 -- नगर के एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक गई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हीरा सिंह नेगी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य के मूल संसाधन जल, जंगल तथा जमीन की सुरक्षा को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश में बाहरी लोगों के भूमि खरीद के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1950 का सख्त भू-कानून लागू किया जाना आवश्यक है, ताकि राज्य की मूल पहचान तथा संसाधनों की रक्षा हो सके। बैठक में राज्य की स्थायी राजधानी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि इस विषय पर सरकार को स्पष्ट नीति बनानी चाहिए, जिससे प्रदेश की जनता की भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.