बदायूं, जून 5 -- प्रदेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत अल्मोड़ा, उत्तराखंड में आयोजित एडवेंचर कैंप और नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप के पहले दिन स्काउट गाइड ने पहाड़ियों की दुर्गम घाटियों के घने जंगलों के बीच एडेश्ववर महाकाल मंदिर पहुंचे। प्रकृति के नजदीक जाकर गतिविधियों को जाना। प्रादेशिक मुख्यायुक्त प्रभात कुमार और प्रादेशिक अध्यक्ष महेंद सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इस शिविर में प्रदेश भर के स्काउट गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। जिले से तीन स्काउट रोहित गुप्ता, जीवन गोला, फरदीन अहमद भी शामिल हैं। एडवेंचर कैंप और नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप लीडर आफ द कोर्स सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त वाराणसी मंडल जयप्रकाश दक्ष ने ट्रेकिंग पर निकले स्काउट गाइड को जरूरी दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रकृति का सानिध्य जिनको मिला वह सौभाग्यशाली हैं। यहां से बह...