कोडरमा, अप्रैल 23 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । जल, जंगल, जमीन और जंगली जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के असंतुलित उपयोग जैसी गंभीर समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। सच तो यह है कि यदि पृथ्वी नहीं बचेगी, तो जीवन का अस्तित्व भी नहीं बचेगा। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी की सुरक्षा केवल सरकारों की नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उक्त बातें पर्यावरणविद् मनोज कुमार ने कही। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस का सफल आयोजन संपन्न बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पृथ्वी को स्वस्थ और संरक्षित रखने के लिए हर वर्ष एक विशेष थीम निर्धारित की ज...