लखनऊ, अप्रैल 14 -- जानकीपुरम के अभिषेक पुरम में रहने वाले अमित तिवारी के घर पर पले कुत्ते पर पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड ने सोमवार रात हमला बोल दिया। उसे नोचकर अधमरा कर दिया। अमित ने पड़ोसी के खिलाफ जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है। अमित का आरोप है कि 30 जनवरी को जर्मन शेफर्ड ने उन पर भी हमला किया था। विरोध पर पड़ोसी ने धमकी दी थी। अमित तिवारी के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे उनका कुत्ता घर के बाहर था। इस बीच पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड ने उस पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर वह दौड़े तब तक जर्मन शेफर्ड ने उनके कुत्ते को अधमरा कर दिया। किसी तरह डंडा पटका तो जर्मन शेफर्ड भाग गया। विरोध पर पड़ोसी ने धमकी दी। अमित ने बताया कि 30 जनवरी को रात 10 बजे जर्मन शेफर्ड ने उन पर हमला किया था। वह भी घायल हो गए थे। आरोप है कि जर्मन शेफर्ड से पूरा मोहल्ला परेशान है। इस संबं...