नई दिल्ली, अगस्त 20 -- इंदौर शहर के ऐतिहासिक गांधी हॉल में 35 वर्षीय जर्मन महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक सुरक्षाकर्मी (सिक्योरिटी गार्ड) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को हुई थी। आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया। महिला बर्लिन की रहने वाली है और दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। वह घूमने-फिरने के लिए अपने एक साथी के साथ इंदौर आई थी।जब वह गांधी हॉल परिसर के अंदर तस्वीरें और सेल्फी ले रही थी, तो सीहोर के सुरक्षाकर्मी दीपक कुमार मीणा (28) ने कथित तौर पर उसके प्रति अभद्र टिप्पणी की और अश्लील इशारे किए। यह भी पढ़ें- यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप करने वाला दरोगा सस्पेंड, ऐक्शन में आए SSP ने गिरफ्तारी को लगाई टीम महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव क...