नई दिल्ली, जनवरी 12 -- जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार को अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी हुई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है, जो हाल ही में 25 वर्ष पूरे कर चुकी है। दोनों नेता अहमदाबाद में मिलेंगे, जहां वे सुबह 9:30 बजे साबरमती आश्रम जाएंगे और उसके बाद साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे। यह यात्रा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को भी दर्शाती है। यह भी पढ़ें- रोहिंग्याओं को UN से मिलेगी राहत? 'सबसे बड़ी अदालत' में शुरू हो रहा नरसंहार केस दोपहर 11:15 बजे महात्मा मंदिर, गांधीनगर में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्...