नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- जर्मनी के बोखुम शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिहायशी इमारत में आग लगने की वजह से तीन भारतीय नागरिकों ( दो महिला एक पुरुष) की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान 25 और 27 साल की दो महिलाएं और 26 साल के पुरुष के रूप में बताई गई है। जर्मन मीडिया के अनुसार, शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने एक 41 वर्षीय रोमेनियाई नागरिक को आग लगाने का आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आग अपने आप लगी है या फिर उसने लगाई है। जर्मन मीडिया के मुताबिक, यह घटना बोखुम शहर के हॉफस्टेड इलाके में मंगलवार सुबह तड़के करीब 4.15 पर हुई। इसके बाद फायरफाइटर्स की टीम मौके पर पहुंची। उनको दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में तीन लोगों के शव मिले। घायल ह...