नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- जर्मनी के एक गुरुद्वारे में कुछ ऐसा बवाल हुआ कि लग रहा था कोई दंगा हो गया है। यहां दुइसबर्ग इलाके में गुरुद्वारा सिंह सभा में दो गुटों में हिंसा शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक यह झड़प गुरुद्वारे की प्रबंधन कमेटी के चुनाव और गोलक यानी श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लेकर शुरू हुई थी। पुलिस ने बताया कि पुरानी कमेटी चुनाव हार गई थी लेकिन वह अपना कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों कमेटी के बीच में पहले बहस हुई और फिर पगड़ियां उछलने लगीं। दोनों गुटों ने कृपाण निकाल लिए। गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो लोग तितर-बितर हो गए। पुलिस का कहना है कि किसी हथियारबंद को नहीं पकड़ा गया है हालांकि मौके पर कारतूस मिले हैं।हेलिकॉप्टर से निगरानी इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ह...