भागलपुर, मई 26 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट लखीसराय जिले के बाद कजरा में स्थापित डाक भवन कभी अपनी भव्यता और उपयोगिता के लिए पहचान रखता था, लेकिन अब यह भवन जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों एवं सेवा निवृत कर्मचारियों ने भवन की मरम्मत कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग विभाग से की है। जानकारी के अनुसार कजरा से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित जमालपुर रेलवे कारखाना ब्रिटिश शासन काल का एक महत्वपूर्ण रेलवे कारखाना रहा है, जहां क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग रोजगार से जुड़े थे। उस समय सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन लेने शहर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- डाक बंगले की भूमि पर हो रहा अतिक्रमण कजरा में डाक भवन की स्थापना और यहां नियमित कर्मियों की उपलब्धता के बाद पेंशनधारियों को का...