गोड्डा, अप्रैल 30 -- महगामा प्रतिनिधि: झारखंड और बिहार को जोड़ने वाला महागामा प्रखंड स्थित खुर्द डुमरिया गेरूआ नदी पुल इन दिनों काफी जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। पुल की हालत देखकर स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और यह पुल कभी भी धाराशायी हो सकता है। इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता है, जिससे खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके संबंधित विभाग अब तक गंभीर नजर नहीं आ रहा है। वर्तमान में उच्चस्तरीय पुल के पीलर काफी कमजोर पड़ चुके हैं और पुल के आसपास बालू का उठाव हो जाने से जमीन गहरी हो जाने से इसके कभी भी धाराशायी होने की संभावना है लेकिन पूरे मामले में संबंधित विभाग मौन धारण किए हुए है। यह भी पढ़ें- र...