हरदोई, दिसम्बर 15 -- हरदोई। बिलग्राम तहसील मुख्यालय से हरदोई जिला मुख्यालय आने वाला करीब 28 किमी लंबा हाईवे जगह जगह जर्जर हालत में है। इस पर जगह जगह डामर की लेयर उखड़ गई है। इससे गिट्टी तेजी से उखड़ने लगी है। इससे उपजे गड्ढे सफर के दौरान राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। 10 हजार से ज्यादा राहगीर लोग रोज परेशान हो रहे हैं। जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण कराकर सुधार कराए जाने की मांग की गई है। बताते हैं कि बीते साल हाईवे की मरम्मत करके डामर की लेयर डाली गई थी, लेकिन कुछ महीने बाद ही यह उखड़ना शुरू हो गया। फर्दापुर, सेमरा, शारदा नहर के आसपास समेत कई स्थानों पर गड्ढों की भरमार हो गई है। इससे रोडवेज बस चालक भी परेशान हैं। उनका कहना है कि जगह जगह पहिया गड्ढे व उखड़ी गिट्टी पर जाते ही खट-खट की आवाज के साथ झटके लगने शुरू हो जाते हैं। इससे वाहनों की टूटफू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.