बाराबंकी, मार्च 25 -- सैदनपुर। करोड़ो रुपए पानी की तरह बहाने के बाद भी रामपुर भवानीपुर जाने वाली सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा हुआ है। ऐसी दुश्वारियों से जहां लोग परेशान हैं वहीं शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश बना है। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के भैंसुरिया से रामपुर भवानीपुर जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। हाल ही में हुई बारिश के कारण पूरी सड़क पर जलभराव हो गया है, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्डों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों और पैदल चलने वाले लोगों को हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रामपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नियाज अंसारी और भैसुरिया के ग...