चतरा, अप्रैल 11 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के बलथरवा बागी से पंचमुखी चौक सिंघानी तक जर्जर सड़क से राहगीरों को पैदल चलना दुर्लभ हो गया है। मरम्मत के अभाव में बड़ा-बड़ा बोल्डर निकल जाने के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जर्जर सड़क से तंग आकर गांव के ग्रामीणों ने यहां तक की छह माह पूर्व सिंघानी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य सहित कई गणमान्य ग्रामीणों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठकर विधायक एवं सांसद से जल्द सड़क के नव निर्माण कराने की मांग की थी। लेकिन अब तक सड़क के निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफ़ी नाराज़गी है। ज्ञात हो कि काफी लंबे अरसे से यह सड़क मरम्मत के अभाव में दिनों दिन जर्जर हो गया है। जिस सड़क से आधा दर्जन गांवों के सैकड़ो स्कूली बच्चे ,स्थानीय विद्यालय कन्या मध...