गुमला, जून 1 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पोकला स्वास्थ्य उपकेंद्र के जर्जर भवन में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। इलाज कराने पहुंचे तीन मरीज छत से उखड़कर गिर रहे प्लास्टर के टुकड़ों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- घर से विवाद के बाद निकली किशोरी घायल हालत में मिलीजर्जर भवन की स्थिति एएनएम लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। छत से अक्सर प्लास्टर के टुकड़े गिरते रहते हैं,जिससे स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों में हमेशा भय बना रहता है। इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील खलखो को दे दी गई है।जानकारी के अनुसार लगभग छह वर्ष पूर्व आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 34 लाख रुपये की लागत से पोकला बरदाटोली के समीप नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कराया ग...