घाटशिला, मार्च 26 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड के सरगोछिड़ा गांव में नव सृजित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। मंगलवार को विद्यालय समाप्ति के बाद कक्षाओं को बंद कर शिक्षक और छात्र घर चले गए। बुधवार प्रातः जब विद्यालय का कक्षा खोला गया तो छत की ढलाई के टुकड़े नीचे गिरे मिले। गनीमत रही दिन के समय कोई बच्चे विद्यालय में पढ़ाई नहीं कर रहे थे। पढ़ाई समय में छत का टुकड़ा गिरता तो किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती थी। विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है। 26 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। दो शिक्षकों की मदद से विद्यालय का संचालन हो रहा है। विद्यालय में एक सरकारी और एक पारा शिक्षक नियुक्त है। विभिन्न कामों को पूरा करने में एक शिक्षक का समय चला जाता है। विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे ही चलाया जाता है। म...